𝙂𝙪𝙠𝙚𝙨𝙝 𝘾𝙝𝙖𝙢𝙥𝙞𝙤𝙣🏆

𝙃𝙞𝙞 #𝙒𝙞𝙠𝙞𝙥𝙚𝙙𝙞𝙖 𝘼𝙧𝙩𝙞𝙘𝙡𝙚📰📰 𝙂𝙪𝙠𝙚𝙨𝙝 𝘾𝙝𝙖𝙢𝙥𝙞𝙤𝙣 𝙞𝙣 𝙩𝙝𝙚 😲𝙒𝙤𝙧𝙡𝙙 

𝙈𝙤𝙧𝙚 𝙞𝙣𝙛𝙤𝙧𝙢𝙖𝙩𝙞𝙤𝙣 𝙎𝙚𝙖𝙧𝙘𝙝🔍 𝙩𝙤 𝙂𝙤𝙤𝙜𝙡𝙚

𝙏𝙝𝙖𝙣𝙠𝙨 ☠️☠️☠️👇👇👇👇


 गुकेश दोम्मराजु (तेलुगु: దొమ్మరాజు గుకేష్, हिन्दी लिप्यान्तरण: दॊम्मराजु गुकेष्; तमिल: குகேஷ் தொம்மராஜு, हिन्दी लिप्यान्तरण: कुकेष् तॊम्मराजु; जन्म: 29 मई 2006) एक भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर हैं। वह "ग्रैंडमास्टर" ख़िताब हासिल करने वाले इतिहास में तीसरे सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं। डी. गुकेश 18 साल की उम्र में शतरंज विश्व चैंपियन बनने वाले सबसे युवा खिलाड़ी है। [1]





गुकेश दोम्मराजु 2024 के समय

जन्म और प्रारम्भिक बाल्यावस्था

संपादित करें

गुकेश का जन्म 29 मई 2006 को तमिल नाडु के चेन्नई में हुआ था। उनके पिता, रजनीकान्त एक ई.एन.टी. सर्जन हैं और उनकी माँ पद्मा एक सूक्ष्म जीवविज्ञानी हैं। [2] उन्होंने सात साल की उम्र में शतरंज सीखा। [3] वे वेलमाला विद्यालय, मेल अयनाम्बक्कम, चेन्नई में पढ़ते हैं। [4]


शतरंज का करियर

संपादित करें

डी. गुकेश ने इतिहास रचते हुए 18 साल की उम्र में विश्व शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। गुकेश विश्व चैंपियन बनने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड रूस के महान शतरंज खिलाड़ी गैरी कास्पारोव के नाम था, जिन्होंने 22 साल की उम्र में यह खिताब जीता था। गुकेश शतरंज का विश्व खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले विश्वनाथन आनंद ने पांच बार यह खिताब जीतकर भारत का नाम रोशन किया था। [5]


उन्होंने 2015 में एशियन स्कूल शतरंज चैम्पियनशिप, [6] और अंडर-12 (अथवा 𝙐-12) श्रेणी [7] में 2018 में विश्व युवा शतरंज चैम्पियनशिप का अंडर -9 वर्ग जीता। 𝙐-12 व्यक्तिगत रैपिड और ब्लिट्ज, 𝙐-12 टीम रैपिड और ब्लिट्ज, और 𝙐-12 व्यक्तिगत शास्त्रीय प्रारूपों में 2018 एशियाई यूथ शतरंज चैम्पियनशिप में गुकेश ने पांच स्वर्ण पदक जीते। [8] वह मार्च 2018 में फ़्रान्स के [9] में 34 वें ओपन डे कैपले ला ग्रांडे शतरंज टूर्नामेंट के समापन पर एक अन्तर्राष्ट्रीय मास्टर बन गया।


सर्गेई कर्याकिन को हराकर गुकेश इतिहास में सबसे कम उम्र के ग्रांडमास्टर बनने की कगार पर थे, [10] लेकिन एक महीने से भी कम समय में यह रिकॉर्ड बनाने से चूक गए। वह 12 साल, 7 महीने और 17 दिनों की उम्र में 15 जनवरी, 2019 को इतिहास में दूसरे सबसे कम उम्र के ग्रांडमास्टर बने।[11] 2019 तक वे दुनिया के सबसे कम उम्र के ग्रांडमास्टर और भारत के अब तक के सबसे युवा ग्रांडमास्टर हैं।

𝙃𝙚𝙮𝙮 𝙖𝙖𝙗 𝙮𝙖𝙝𝙖 𝙩𝙖𝙠 𝙖𝙖 𝙝𝙞 𝙜𝙖𝙮𝙚 𝙝𝙤 𝙩𝙤 𝘾𝙤𝙢𝙢𝙚𝙣𝙩💬💬 𝙗𝙤𝙭 𝙢𝙚 𝙚𝙠 𝙘𝙤𝙢𝙢𝙚𝙣𝙩 𝙝𝙞 𝙠𝙖𝙧 𝙙𝙤 𝙘𝙝𝙖𝙡𝙤 𝙗𝙮𝙚 


Comments